चित्रकार रवींद्रनाथ टैगोर Rabindra Nath Tagore as Painter

May 21, 2010 in Indian Culture by arvind pareek

टैगोर के ही शब्दों में, “दुनिया मुझसे रंगों में बोलती है, मेरी आत्‍मा संगीत में जवाब देती है ।” जाहिर है, रबीन्‍द्रनाथ की आत्मा रंगों के साथ भी कहीं अधिक जुड़ी हुई थी ।

रबीन्‍द्रनाथ का जन्‍म 7 मई 1861 को एक सभ्य और धनी टैगोर परिवार में सातवें नंबर पर जोरासांको में हुआ था, उनके परिवार में कुल चौदह सदस्‍य थे । इनके पिता देवेंद्रनाथ, ब्रह्म समाज के नेताओं में से एक थे ।

कवि रबीन्‍द्रनाथ का प्रारंभिक जीवन धर्म और कला के माहौल में बीता था, वह भी मुख्यतः साहित्य, संगीत और चित्रकला के साथ । रबीन्‍द्रनाथ ने अपने बचपन में ही रंगना प्रारंभ कर दिया था और अपने बड़े भाई ज्‍योतिंद्रनाथ द्वारा बनाए गए रेखाचित्रों की ओर वे आकर्षित हुए । अपने चेलेबेला (मेरे बचपन के दिन) नामक संस्मरण में रबीन्‍द्रनाथ याद करते हैं कि कैसे गृहप्रशिक्षकों के अनन्‍त क्रम में, एक बार शारीरिक शिक्षा के प्रशिक्षक के जाते ही तत्काल एक कला शिक्षक आ गए थे । जीबनस्मृति (मेरी यादें) में उन्‍होंनें अपने बचपन की यादों को कुछ अलग रूप में प्रस्तुत किया है सोते समय वे दीवारों पर सफेदी की उतरती पपड़ी से बन गई आकृतियों को घूरते होंगें, और जब तक वे निद्रा की बांहों में बहते होंगें तब तक उनकी कल्पनाओं को इन दिखते आकारों की श्रृंखला ने प्रभावित कर दिया होगा । इससे कोई भी यह अनुमान लगा सकता है कि रबीन्‍द्रनाथ के पास कागज पर उकेरने के लिए कल्पना का मूलभूत ज्ञान रहा होगा ।

हालांकि, रवींद्रनाथ टैगोर की 1930 में फ्रांस में चित्रकार के रूप में दुनिया के सामनें आने की घटना अचानक नहीं हुई थी. 1924 में जब वे ‘पुरबी’ के लेखन में व्‍यस्‍त थे तब सोचने की प्रक्रिया के बीच उन्‍होंनें अपनी पांडुलिपि के पन्नों पर टेढ़ी-मेढ़ी लाईने खींचना शुरू कर दिया था. 1930 की वसंत ऋतु के मौसम में फ्रांस के एक दौरे पर, टैगोर के बनाए चित्रों को देखनें वाले स्थानीय समाचार पत्रों के कुछ कला आलोचकों द्वारा उन्‍हें पेरिस में अपने चित्रों की एक प्रदर्शनी आयोजित करने की सलाह दी थी. उन्होंने मई 1930 में पेरिस में पिगॉल गैलरी में अपने चित्रों की पहली सार्वजनिक और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित की. उसी वर्ष में बाद में यूरोप के विभिन्न देशों में भी प्रदर्शनी आयोजित की गई थी. लेकिन भारत और उनके घर शहर कलकत्ता को मेजबानी का यह सम्मान 1931 में पेरिस प्रदर्शनी के एक वर्ष बाद ही मिल पाया था.

पेरिस प्रदर्शनी से काफी समय पहले 1926 में टैगोर ने रोमां रोलां के साथ अपनी कला पर लंबी चर्चा की थी। स्‍वयं एक नोबेल पुरस्कार विजेता रोमां रोलां ने 3 जुलाई 1926 की ‘इंद जर्नल’ पत्रिका में लिखा था, “किसी अन्‍य दिन टैगोर चित्रों में रंगों के अपने प्रयोग पर चर्चा कर रहे थे । उन्‍हें लाल रंग बहुत कम पसंद है, क्‍योंकि इतालवी गांव में लाल रंग का प्रभुत्व उन्‍हें आकर्षित नहीं करता था. उन्‍हें बैंगनी और नीले रंग से प्यार हो गया है और वे हरे रंग को अधिक पसंद करते हैं.” इससे भी कहीं पहले, टैगोर ने एक और नोबेल विजेता, फ्रांसीसी कवि पार्स सेंट जॉन के साथ 1920 में कला के बारे  में कई बैठकों में चर्चा की थी.

अपने लेखन की तरह रबीन्‍द्रनाथ अपनी पेंटिंग और चित्रों को बनानें में भी निरंतर लगे रहते थे क्योंकि एक दशक के भीतर ही उन्‍होंनें 2500 से अधिक चित्र बना डाले थे. इनमें से 1500 से अधिक विश्‍वाभारती, शांति निकेतन में संरक्षित हैं.

1941 में टैगोर गंभीर रूप से अस्‍वस्‍थ हो गए थे. 7 अगस्त, 1941 को कलकत्ता में एक ऑपरेशन के बाद टैगोर ने इस धरती को अलविदा कह दिया. लेकिन भारत के कला-क्षेत्र में टैगोर की भूमिका आज तक सबसे महत्वपूर्ण बनी हुई है.

यह एक ज्ञात तथ्‍य है कि उन्‍होंनें एक हजार से अधिक कविताएं; लगभग दो दर्जन नाटक और नाटिकाएं; आठ उपन्यास; आठ या उससे अधिक कहीं ज्‍यादा लघु कथाएँ, दो हजार से अधिक गीत (जन गण मण… भारत का राष्‍ट्रीय गान तथा अमार सोनार बांग्‍ला… बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रीय गान सहित), जिनके शब्दों और संगीत दोनों को उन्‍होंनें लिखा था और साहित्यिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक और अन्य विषयों पर गद्य साहित्य रचा था. इनसे भी बढ़कर है, उनके स्‍वयं किए हुए अंग्रेजी अनुवाद, एशिया, अमेरिका और यूरोप में उनकी यात्राएं और व्याख्यान पर्यटन, और शिक्षाविद, सामाजिक और धार्मिक सुधारक और राजनेता के रूप में उनकी गतिविधियॉं. इसलिए इस तथ्‍य से कोई इंकार नहीं कर सकता कि रबीन्‍द्रनाथ टैगोर एक असाधारण गुणों से सम्‍पन्‍न व्‍यक्ति थे.

Rabindra Nath Tagore as Painter

In Tagore’s own words, “The world speaks to me in colours, my soul answers in music”.  Obviously, the soul was very articulate with colours too.

Rabindranath was Born in Jorasanko on 7th May 1861, seventh in a family of fourteen.  The Tagores were a cultured and wealthy family, and Rabindranath’s father, Devendranath, was one of the leaders of the Brahma Samaj.

The poet’s early life was spent in an atmosphere of religion and arts, principally literature, music and painting. Rabindranath learnt painting in his childhood and was attracted to the sketches drawn by his elder brother Jyotirindranath.  In his reminiscences titled Chelebela (my childhood days) Rabindranath had recalled how in the interminable sequence of home-instructors, an art teacher would immediately step in once the instructor in physical education had just left. In the Jeebansmriti (My reminiscences) he had recorded a slightly different childhood memory – at bed-time he would stare at the patterns of peeling whitewash on the walls, and these would induce a range of visual forms in his imagination as he drifted off to sleep. One may infer that Rabindranath did possess the elemental faculty of visual imagination.

However, Rabindra Nath Tagore’s famous world appearance as painter in France in 1930 was not sudden. In 1924, while thinking and writing “Purabi” he started doodling on the pages of his manuscript. In spring 1930, when on a tour to France, Tagore was advised, by some art critics of local newspapers who saw his paintings, to hold an exhibition in Paris.  At the Gallerie Pigalle, he held the first public and international exhibition of his paintings in Paris in May 1930. In the same year, the exhibition was later held in different countries in Europe.  But India and his home town Calcutta had the honour of hosting it only in 1931, a year later of Paris exhibition.

Long before the Paris exhibition i.e. in 1926, Tagore had long discussions on his art with Romain Rolland.  Himself a Nobel laureate Romain Rolland wrote in his book ‘Inde-journal’, on 3rd July, 1926 “On other day Tagore was discussing on his application of colour in paintings. He likes very little red colour, the dominance of red colour in Italian village did not attract him. His love goes violet and blue and he has more liking for green.”  Earlier to this, Tagore had discussions about art with another Nobel Laureate, French poet Saint John Perse over their several meetings in 1920′s.

Rabindranath was inexhaustible in his paintings and sketches as he was in his writing, producing over 2500 of these within a decade.  Over 1500 of them are preserved in Viswa-Bharati, Santiniketan.

By 1941, Tagore’s health had seriously deteriorated. Tagore left this earth peacefully, after an operation in Calcutta on August 7, 1941. But Tagore’s role in to the world of art of India remains one of the most significant till date.

It is a known fact that he wrote over one thousand poems; nearly two dozen plays and play-lets; eight novels; eight or more volumes of short stories; more than two thousands songs (Including National Anthem of India- Jana gana mana.. and Bangladesh –Aamaar sonar bangla..), of which he wrote both the words and the music; and a mass of prose on literary, social, religious, political, and other topics.  On top of these, his English translations; his travels and lecture-tours in Asia, America, and Europe; and his activities as educationist, as social and religious reformer, and politician. Thus, no one can deny this fact that Ravindranath Tagore is a titan.

Share